जोधपुर/पीपाड़ | ग्रामसभा न्यूज 24
प्रदेश के युवा आर्किटेक्ट विकास पूनिया (पिता – श्री चैनाराम जी, पुत्र श्री मोहनराम जी पूनिया) ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विकास पूनिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव पिचियाक, तहसील बिलाड़ा, जिला जोधपुर से प्राप्त की। स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने आर्किटेक्चर के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।
उन्होंने वर्ष 2019 से 2024 के बीच बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) की डिग्री पूर्ण की और मात्र 21 वर्ष की आयु में स्वर्ण पदक प्राप्त कर “सबसे कम उम्र के गोल्ड मेडलिस्ट आर्किटेक्ट” के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। डिग्री समारोह के दौरान Bikaner Technical University में उन्हें राज्यपाल की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Worldwide Book of Records द्वारा एप्रिशिएशन अवॉर्ड तथा राष्ट्रीय स्तर पर India Book of Records द्वारा IBR Achiever के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
आर्किटेक्चर की डिग्री पूर्ण करने के बाद वे Council of Architecture में रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट बन चुके हैं। वर्तमान में वे जोधपुर स्थित अपनी फर्म पूनिया डिजाइन ग्रुप के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं।
इसके साथ ही वे एक रजिस्टर्ड गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर के रूप में भी सक्रिय हैं और अपने कार्यों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं समयबद्धता सुनिश्चित कर रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है तथा यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्पद उदाहरण बनी हुई है।

